MY SECRET NEWS

Saturday, March 28, 2026 10:59 am

Poor construction on the 3 crore PMGSY road in Panna, soil is being used instead of gravel.

  • पन्ना में हो रहा गजब का काम, 3 करोड़ से बनने वाले सड़क मार्ग में गिट्टी की जगह डाली जा रही मिट्टी, ग्रामीण गुस्साए

पन्ना । जिले की गहरा पंचायत से पनारी इमलोनिया ग्राम तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3 करोड़ रूपये की लागत से 29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस काम की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर मानक गिट्टी की जगह मिट्टी मिलाकर पिचिंग की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती कम हो रही है। भविष्य में यह जल्दी खराब हो सकती है। मौके से बने वीडियो और शिकायतों के आधार पर यह मामला चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर शिकायत भी की जा चुकी है।

गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें जांच टीम गठित कर दी गई है। महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना शिवाकर चौरसिया ने कहा है कि शिकायत पर अमल किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क अपेक्षित मानकों पर खरी नहीं उतर रही। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच और होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। लिहाजा 3 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर पलीता लगता दिख रहा है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0