फिर आपा खो बैठै रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को बताया गीदड़


Rewa MP Janardan Mishra loses his cool again; calls protesting Congress workers ‘jackals’.

रीवा । रीवा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाकर कांग्रेस उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर हमलावार है. बीते दिनों युवा कांग्रेस के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास का घेराव करते हुए दीवार पर कालिख पोती थी और गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे. इसके विरोध में सोमवार को बीजेपी सांसद जानर्दन मिश्रा सहित बीजेपी के सैकड़ों नेता सड़क पर उतरे और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

युवा कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का आरोप

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बीजेपी कार्यर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद पार्क से पैदल मार्च किया और युवा कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आईजी को शिकायती पत्र सौंपा. इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी संसाद जानर्दन मिश्रा एक बार फिर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने कहा “युवा कांग्रेस ने गुंडागर्दी करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास में घुसने और हमला करने का प्रयास किया. इस घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर हिम्मत है तो सामने आकर कहो कि हमें राजेंद्र शुक्ला पर हमला करना है. उसका जवाब तुम्हें मिलेगा और जरूर मिलेगा.”

बोले- इन गीदड़ों की मौत आई है

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा “अगर धोखे से जाओगे तो कड़ा जवाब मिलेगा. जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है. इन गीदड़ों की भी मौत आई है. इसलिए ये राजेंद्र शुक्ला के घर की तरफ भागे. इनको तो ठिकाने लगाया जाएगा. अगर इस तरह से कोई कार्रवाई की गई तो वह चाहे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला हो या फिर कोइ अन्य नेता ही क्यों न हो. अगर उनके घरों में कोई गुंडागर्दी करने आएगा तो उसे 4 गुना ज्यादा उलटा जवाब मिलेगा.”

पुलिस से मिला कार्रवाई का आश्वासन

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा “कल जिस तरह से कुछ गुंडों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इशारे पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास मे घुसकर हमला करने का प्रयास किया. साथ ही उनके द्वारा जो भी आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया, उसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आईजी को ज्ञापन सौंपा. उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तत्काल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे.

Loading spinner
Advertisement