Historic INMOSA Day under the leadership of INMOSA Deputy General Secretary Gokul Gohe.
- 8 अक्टूबर को पाथाखेड़ा में मनाया जाएगा स्थापना दिवस समारोह।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/पाथाखेड़ा/सारणी। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) पाथाखेड़ा क्षेत्र में इनमोसा संगठन द्वारा 8 अक्टूबर गुरुवार को स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इनमोसा उप-महासचिव वेकोलि गोकुल प्रसाद गोहे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वेकोलि क्षेत्रीय कार्यालय पाथाखेड़ा में किया जाएगा। संगठन की स्थापना वर्ष 1956 में माइनिंग क्षेत्र के कार्यों के लिए हुई थी। इसके रचयिता स्व. जे.के. बनर्जी थे। संगठन भूमिगत कोयला खदानों में सुरक्षित कार्य व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अच्युत घटक, निदेशक (तकनीकी) कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का वर्चुअल संबोधन होगा। अध्यक्षता हेमंत शरद पांडे, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, वेकोलि नागपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं जीएम (संचालन) एम. सत्यनारायण होंगे। केंद्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा बराकर का भी वर्चुअल संबोधन होगा।

कार्यक्रम में माइनिंग कार्य एवं खदानों में सुरक्षा के साथ कार्य करने को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
