यादव कॉलोनी में आज से शुरू होगी ‘जिन्नातों की दुनिया’, रहस्यों और रोमांच से सजेगी भव्य झाँकी

The world of Jinnats will begin today in Yadav Colony, a grand tableau filled with mysteries and thrills.

श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति का 33वाँ वर्ष, ‘द मिस्टिरियस वर्ल्ड’ थीम बनेगी आकर्षण का केंद्र

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव 

जबलपुर। श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति, यादव कॉलोनी द्वारा शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष अपने 33वें वर्ष में एक अनूठी एवं आकर्षक झाँकी प्रस्तुत की जा रही है। ‘जिन्नातों की दुनिया – The Mysterious World’ नाम से तैयार यह झाँकी आज शुक्रवार से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए प्रारंभ होगी।

“जहाँ हर कदम पर छुपा है एक रहस्य…” की रोमांचक थीम पर आधारित इस झाँकी में रहस्य, रोमांच और कल्पनाओं की एक अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी। समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर आकर्षक झाँकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी झाँकी को लेकर क्षेत्रवासियों एवं माता रानी के भक्तों में उत्साह का माहौल है।

समिति के अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियाँ की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन करने और ‘जिन्नातों की दुनिया’ की रोमांचक झाँकी का आनंद लेने की अपील की है।

Loading spinner
Advertisement