खनिज विभाग की  मानेगांव क्रेशर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई 3 पोकलेन मशीन एवं चार हाइवा जप्त

Mineral department takes major action in Manegaon crusher area, seizes 3 Poclain machines and four Hiva

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव 

जबलपुर। जिले में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अवैध उत्खनन के मामले में बरगी थाने के अंतर्गत ग्राम खुर्सी में दबिश देकर उत्खनन में लिप्त 3 पोकलेन मशीनें और 1 दस-चक्का हाइवा जप्त कर थाना बरगी की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया। खनिज विभाग के पहुंचते ही मौके से पोकलेन मशीन के ऑपरेटर एवं वाहन चालक फरार हो गए। खनिज विभाग द्वारा पूरे दिन भर मस्कट करते हुए ट्राला एवं ऑपरेटर बुलवाकर मशीनों को लोड कराकर थाने पहुंचाया गया खनिज विभाग के उत्तर कार्रवाई सुबह से लेकर शाम तक जारी रही। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लग गया है पोकलेन मशीन एवं हाईवा वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त होते ही खनिज विभाग जुड़वाने की कार्रवाई प्रस्तावित करेगा।

वही विभाग के अन्य अधिकारी सुबह 4:00 बजे से ही अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु सक्रिय होकर गोसलपुर क्षेत्र के आसपास जांच में जुटे रहे। जांच के दौरान गोसलपुर क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाइवा को जप्त किया गया। तथा गोसलपुर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

इस पूरी वृहद कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी विवेकानंद यादव, शिवपाल चौधरी तथा खनि निरीक्षक अनिल तिवारी, वीरेंद्र पांडे, स्वाती खोब्रागड़े एवं अन्य खनिज अमला सम्मिलित रहा। खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा के मार्गदर्शन में जप्तशुदा सभी वाहनों और मशीनों पर खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय की ओर प्रेषित किया जा रहा है।

खनिज अधिकारी का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार जिन वाहनों में RF TAG लगा नहीं पाया जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त ई-चेक गेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्हें सात दिवस में नियमानुसार जुर्माना जमा नहीं करने पर आगे राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Loading spinner
Advertisement