Khatushyam’s hymns will resonate in Amla, famous singer Adhishtha Anushka will come on November 25.
देवउठनी ग्यारस पर मनेगा बाबा का जन्मोत्सव, होगा भव्य कीर्तन।
20 नवंबर को विशाल भंडारा, 22 को निशान यात्रा और 25 को पुलिस ग्राउंड में होगा बड़ा आयोजन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर में स्थित रेलवे लाइन के पास श्री खाटूश्याम मंदिर में 20 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर बाबा श्याम का जन्मदिन बड़े जोर-शोर से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी होगा।
खाटूश्याम मंदिर के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा श्याम का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

ये होंगे मुख्य आयोजन
20 नवंबर – देवउठनी एकादशी पर विशाल भंडारा
22 नवंबर – दोपहर 2 बजे से निशान यात्रा
25 नवंबर – रात्रि 8 बजे से भव्य कीर्तन
मंदसौर की प्रसिद्ध सिंगर अधिष्ठा अनुष्का आएंगी आमला।
25 नवंबर को होने वाले भव्य कीर्तन में मंदसौर से यूट्यूब चैनल तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मशहूर सिंगर अधिष्ठा अनुष्का आमला की पावन धरा पर पहली बार श्री खाटूश्याम मंदिर आमला के द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुति देने आमला आएंगी।
पुलिस ग्राउंड में होगा कीर्तन
यह भव्य कीर्तन का आयोजन पुलिस ग्राउंड में होगा, जिसमें आमला, मुलताई, बैतूल तथा आस-पास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भक्तों के आने की संभावना है।