On Guru Nanak Jayanti, Councilor Khushboo Atulkar reached Gurudwara Bodkhi and bowed her head.
- सेवा, समर्पण और भाईचारे के संदेश के बीच मना प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।
आमला (हरिप्रसाद गोहे)। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पार्षद खुशबू अतुलकर ने गुरुद्वारा बोडखी पहुंचकर गुरु दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। पार्षद ने अरदास कर गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धाभाव से गुरु साहिब के समक्ष शीश नवाया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अरोरा, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयूष अतुलकर, अर्चना अतुलकर, अजय ठाकुर सहित गणमान्यजन व श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने दुनिया को एकता, भाईचारे, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान मानने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव, शांति और एकता मजबूत होगी। उन्होंने सभी से गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।