कलेक्टर ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग के विरुद्ध जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश
छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश
फायर एवं विद्युत सेफ्टी की होगी जांच
बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों को रोकने के लिए एवं कोचिंग संस्थानों में आवश्यक फायर सेफ्टी व विद्युत रख रखाव के संबंध में कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं सीएमओ नगरीय निकाय को संयुक्त रूप से कोचिंग संस्थानों की जांच करते हुए नियमानुसार संचालन नहीं पाए जाने पर कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी को क्षेत्र में आने वाले सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर कोई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में संचालित तो नहीं हो रहे हैं, यदि हो रहे हैं तो उन पर विधिसंगत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने अन्य तलों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सयुक्त जाँच करने जिसमें वहाँ पर फायर सेफ्टी व विद्युत प्रमाणिकता के आधार पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं या नहीं इत्यादि की जांच कर कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









