मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर एक बड़ा पैक किया हुआ कार्टन पड़ा था, जिसे बोरे से अच्छे से रैप कर सील कर दिया गया था। लोगों ने देखा कि कार्टन से खून रिस रहा था, जिससे उनके बीच में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब पैक को खोला, तो उसमें एक शव मिला।
पुलिस के अनुसार, शव को हत्या के बाद कार्टन में पैक किया गया था और फिर बोरे में डालकर सील कर दिया गया था। इसके बाद हत्यारे ने शव को सड़क पर फेंक दिया। यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक की है। शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डीएसपी 2 विनिता सिन्हा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी विनिता सिन्हा ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और यह साफ है कि यह हत्या का मामला है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








