धार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। धार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक 5 कारों को टक्कर मार दी, फिर एक कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद फोरलेन हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में लगभग 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए मानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की मौत की खबर नहीं आई है।
हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे धामनोद गणपति घाट पर हुआ। इंदौर की तरफ से रहे ट्रक अपना नियंत्रण खो दिया। वह यमराज का रूप धारण करके एक के बाद एक 5 कारों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। एक बस भी इस हादसे की चपेट में आ गई। इसके बाद वह एक कंटेनर से जा भिड़ा। भिंड़त के बाद ट्रक और कंटेनर जल उठे। वहीं भारी वाहन की चपेट में आने से पांचों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए है। उन्हे एबुंलेंस की मदद से मानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही काकड़दा और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कंटेनर और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक ट्रक के ब्रेक फेल होने से ये घटना हुई है। जिसमें ट्रक ने 5 कारों को टक्कर मारते हुए कंटेनर से जा टकराया। ट्रक में गेहूं भरा हुआ था जबकि कंटेनर में ऑनलाइन शापिंग कंपनियों के डिलीवरी पार्सल थे। घटना के बाद से दोनो वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए है। मामले की जांच की जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र