बटाला
बटाला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ 50 वर्षीय दलजीत सिंह ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह काम पर गया था उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जब वह घर वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी बच्ची के साथ पड़ोसी दलजीत द्वारा बलात्कार किया गया। वहीं बच्ची ने सारी घटना के बारे बताया तो वह खून से लथपथ मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया है। इस दौरान मोहाल्ला निवासियों का कहना था कि इस दरिंदे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बटाला सिटी डी.एस.पी. संजीव कुमार ने घटना के बारे बताते हुए कहा कि 50 वर्षीय उक्त आरोपी काबू करते हुए संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र