मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज
"मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा सालों से जमा रखा था। प्रशासन ने आज इलाके को अतिक्रमण मुक्त करा लिया"
"शहर में जहां कहीं भी अवैध कब्जा किया जाएगा वहां पर एक्शन लिया जाएगा। हमने पहले उनको सूचना दे थी पर वो मकान खाली कर नहीं हटे जिसके बाद कार्रवाई की गई-लिंगराज, एसडीएम
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
शासन की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से जेल रोड इलाके में कब्जा जमा रखा था। प्रशासन की टीम लगातार कब्जाधारियों को जगह खाली करने के लिए कह रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कब्जा छोड़ने के तैयार नहीं थे। आखिरकार प्रशासन ने नोटिस और चेतावनी देने बाद सरकार जमीन पर किया गया कब्जा हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया था उन लोगों ने वहां पर पर अपने घर बना लिए थे। शासन की ओर से उनको कई बार हटने के लिए कहा गया। तमाम कोशिश के बाद भी वो कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद चैनपुर एसडीएम लिंगराज और तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ बुलडोजर पहुंची। टीम ने एक एक कर सभी कब्जों को जमीदोज कर दिया। एसडीए ने कहा कि आगे भी आने वाले दिनों में अतिक्रमण पर एक्शन जारी रहेगा। एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को कहा कि सरकार जमीन पर कब्जा कर मकान बनाना गैरकानूनी है।
प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रसासन ने भी अतिक्रमण हटाने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। कब्जाधारी कोई हंगामा न खड़ा कर दें इससे निपटने के लिए भारी पुलिस भी तैनात कर दिया गया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











