बिलासपुर.
बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का निजी अस्पताल मे होने वाले लाखो रूपये के खर्च होने से बचाया जा रहा है।
दरअसल बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के डाक्टरो ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो को का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है जो बच्चे ढंग से चल फिर पाने मे असमर्थ थे वो बच्चे ऑपरेशन के बाद अब बच्चे दौड भाग कर रहे है सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और अस्पताल के टीम के द्वारा ये संभव हुआ है। डाक्टर दिपक जांगडे ने बताया की टेढे मेढे पैर वाले बच्चो का यह जन्मजात बिमारी है।किसी बच्चो का एक पैर तो किसी का दो पैर पर यह विकृति रहती है शुरूआती समय मे लोगो को जानकारी नही रहती थी इसलिए इसतरह की समस्या पर किसी प्रकार इलाज भी नही करवाते थे इस वजह से बच्चो का पैर वैसे ही रह जाता था। लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल मे इन समस्याओ का इलाज शुरू हुआ जिसके बाद 300 बच्चो का सफलतापूर्वक इलाज कर उनके पैर सीधा किया गया।जन्म से दो वर्ष के बच्चो को प्लास्टर लगाकर बाद मे छोटा ऑपरेशन कर जुता पहनाया जाता है।जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी मे रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






