मुंबई,
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने 'द मेहता बॉयज़' के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिबल ऑफ साउथ एशिया (इफ्सा) टोरंटो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'द मेहता बॉयज़' के लिए लगातार दो पुरस्कार जीते हैं। उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन काम के लिए इफ्सा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।
द मेहता बॉयज़ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। कहानी एक पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से 48 घंटे तक एक-दूसरे के साथ रहने को मजबूर हैं। द मेहता बॉयज़ में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिका में हैं और यह बोमन ईरानी और ऑस्कर विजेता लेखक एलेक्स दिनलेरिस द्वारा सह-लिखित है तथा ईरानी मूवीटोन के दानेश ईरानी और चकबोल्ड लिमिटेड की अनिकता बत्रा ने इसे निर्मित किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









