धमतरी.
कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि निशीत पेटल निवासी बस्तर रोड धमतरी ने 8 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल 2023 को सिल्वेलाईन पावर स्टेशन प्राइवेट लिमिटेड ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जिला सोनीपत हरियाणा के डायरेक्टर सत्यानंद पाणीग्रही, सह डायरेक्टर रजनीकांत लंका और मैनेजर शुभम शर्मा के द्वारा धमतरी में ई-व्हीकल का डीस्ट्रीब्युटरशीप देने का प्रलोभन देकर 36 लाख 1 हजार रुपये का धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी जिला जेल छपरा बिहार में बंद होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस द्वारा सत्यानंद पानीग्रही निवासी ईस्ट मुंबई और शुभम शर्मा निवासी झारखण्ड को 28 अक्तूबर को जिला न्यायालय में प्रोड्क्शन वारंट के जरिये पेश किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी रजनीकांत लंका फरार है, जिसकी पता तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर कई राज्यों में धोखाधड़ी के अपराधो में संलिप्तता होने के कारण हरियाना, सोनीपत, छपरा बिहार, श्रवस्ती, गोंडा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्यों के न्यायालय से प्रोडक्सन वारंट जारी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








