सिरोही.
जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में पुलिस की ओर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी लंबे समय से फरार थे तथा पुलिस गिरफ्त से दूर थे।
कारवाई आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा कई जगहों पर दबिश दी गई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आबूरोड शहर पुलिस द्वारा अब तक 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सबजेल का किया निरीक्षण
आबूरोड उपखंड मजिस्ट्रेट शंकरलाल एवं माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी द्वारा सोमवार को केशरगंज सबजेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संदिग्ध वस्तुओं एवं बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना गया। इस दौरान वहां सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। इस पर जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।र जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









