मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
जिले में स्कूली छात्र छात्रों के अंग्रेजी बोलने सुनने और समझने की क्षमता को बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं स्टेप अप फ़ॉर इंडिया एनजीओ के मध्य नि:शुल्क समझौता ज्ञापन (MOU) हुआ है। जिसके तहत पायलट मोड पर मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में अंग्रेजी भाषा के ऊपर कार्य किया जाना हैै। कार्य की प्रगति के आधार पर भविष्य में पूरे जिले में कार्य किया जाना प्रस्तावित है। स्टेप अप फ़ॉर इंडिया एनजीओ कई वर्षाे से राज्य स्तर पर SCERT के साथ कार्य कर रहा है। एमसीबी जिला में यह पायलट प्रोजेक्ट एक्सिस बैंक फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित हैै।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









