नई दिल्ली
दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान प्रगति मैदान और उसके आस-पास के मार्गों पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ विशेष मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है और साथ ही कुछ प्रमुख मार्गों को डायवर्ट भी किया है।
ट्रेड फेयर का समय और यातायात व्यवस्था
ट्रेड फेयर का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक रहेगा।
पुलिस ने सलाह दी है कि प्रगति मैदान के आसपास के मार्गों से वाहन चालकों को सुबह 8 बजे से लेकर रात 9 बजे तक परहेज करना चाहिए।
ट्रेड फेयर में रोजाना करीब 60,000 लोग आने का अनुमान है, और वीकेंड या छुट्टी वाले दिन ये संख्या बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच सकती है।
कौन से मार्ग रहेंगे बंद?
मथुरा रोड और भैरों मार्ग: यहां पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग: इन रास्तों पर भी किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अवैध पार्किंग: इन रास्तों पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें