रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राईस मिल में आग लगने की घटना घटित हुई। आग किन कारणों से लगी है वह स्पष्ट नहीं है, पर शाॅट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
शहर के छातामुड़ा क्षेत्र में कृष्णा साॅल्वेंट नामक राईस मिल का संचालन किया जाता है। आज दोपहर एकाएक यहां आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ दूर से देखा जा रहा था। इस दौरान यहां काम कर रहे कुछ वर्करों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
ऐसे में तत्काल मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को दमकल की मदद से बुझाने का प्रयास किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि शाॅट सर्किट की वजह से आग लग गया।
नुकसान का किया जाएगा आंकलन राईस मिल में आग फैल रही थी, लेकिन दमकल की टीम ने किसी तरह इसे बुझा लिया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना बताया जा रहा है। आग के कारण काफी कुछ यहां जल गया, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
आवेदन अभी थाना नहीं आया इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है। कृष्णा साॅल्वेंट के संचालक के द्वारा अभी लिखित में कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











