सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष का तंज: उमंग सिंघार बोले- योजनाओं में नया कुछ नहीं, घोटालों पर मौन

Leader of Opposition’s taunt on government’s report card: Umang Singhar said – nothing new in the schemes, silence on scams

  • नेता प्रतिपक्ष का तंजः उमंग सिंघार बोले- जो योजनाएं चल रही उसमें नया कुछ नहीं, जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर मौन

भोपाल। मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव सरकार के एक साल पूरा होने पर जारी रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सियासी निशाना साधा है। मुख्यमंत्री के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर बोले- जो योजनाएं चल रही थी उसमें नया कुछ नहीं है। जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर वह मौन रहे। विपक्ष के मुद्दों पर सीएम ने कोई बात नहीं की है। चुनाव में लाडली बहना को लेकर 3000 के पोस्टर लगे लेकिन अब तक नहीं दिए गए। कब 3 हजार करेंगे उसका जवाब सीएम को देना चाहिए। इसी तरह प्रदेश में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई है। सरकार गौ माता की बात कर रही है लेकिन आज भी सड़कों पर गाये एक्सीडेंट में मर रही है, उसकी जवाबदेही सरकार ने आजतक तय नहीं की है।

उमंग सिंघार ने कहा कि- बीजेपी की सरकार ने एक साल में योजनाएं तक सही से नहीं चलाई है। एयर एम्बुलेंस का फायदा गरीबों को नहीं केवल अमीरों और उद्योगपतियों को इसका फायदा मिलता है। यह योजना केवल कागजों पर है। प्रदेश में अबतक बैकलॉक की भर्ती नहीं हुई न 2 लाख रोजगार दिए गए। इसी तरह अपराध को रोकने के लिए नई भर्ती की आवश्यकता है लेकिन सरकार ने अब तक भर्ती नहीं की है। ब्लॉक स्तर पर डॉक्टर्स की कमी है लेकिन घोटालों की परीक्षा करवाई जा रही है। हाइकोर्ट की फटकार के बाद भी नर्सिंग घोटाले पर कार्यवाही नहीं हुई। किसान खाद के लिए परेशान है कृषि मंत्री को खाद के मामले की जानकारी ही नहीं है।

खातेगांव में TI दिलीप पुरी की मौत पर कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले—प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार

खातेगांव में TI दिलीप पुरी की मौत पर कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले—प्रदेश में माफिया चला रहे

Kamal Nath attacks the government over the death of TI Dilip Puri in Khategaon, saying the mafia is running the government in the state. भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसे माफिया गतिविधियों से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा। कमलनाथ ने दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हत्या की खुली घोषणा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की पहचान शराब, ड्रग्स, खनन, भू-माफिया और रेत माफिया से हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था और माफिया गतिविधियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।…

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान की पदयात्रा को लेकर भाजयुमो की बैठक संपन्न

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान की पदयात्रा को लेकर भाजयुमो की बैठक संपन्न

BJYM meeting concludes regarding the foot march of Save Democracy-Remove Anarchy campaign 2 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होगी पदयात्रा, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुई तैयारियों की समीक्षा विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आज भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष  रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में अध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रविंद्र तिवारी का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के विषयों को लेकर सदैव सक्रिय रहता है। ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से जनता तक लोकतंत्र की वास्तविक भावना और संगठन का संदेश पहुंचाना है। आगामी 2 नवंबर की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटें। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिक और सक्रिय युवा शक्ति आवश्यक हैं। युवा मोर्चा संगठन की ऊर्जा और सामर्थ्य का प्रतीक है। आगामी 2 नवंबर को आयोजित पदयात्रा में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाया जाए। भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष  रविंद्र तिवारी ने कहा कि नगर अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद यह पहली बैठक है और संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आगामी 2 नवंबर की पदयात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेगा। संगठन की विचारधारा और अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंच पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व सासंद आलोक संजर, जेडीए अध्यक्ष  संदीप जैन, प्रदेश संयोजक संदीप रजक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू , भाजपा महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नीति शोध प्रदेश प्रभारी जय रोहाणी, श्रीकांत वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।…

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर कार्यशाला में बाजार, खरीदारों एवं वित्तीय संस्थानों से जोडऩे पर मंथन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर कार्यशाला में बाजार, खरीदारों एवं वित्तीय संस्थानों से जोडऩे पर मंथन

Women were taught the art of self-reliance. The workshop focused on connecting them with markets, buyers, and financial institutions. भोपाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद को बाजार, खरीदारों एवं वित्तीय संस्थानों से जोड़ने के बारे में जानकारी दी. एक्सेस डव्लपमेंट सर्विस द्वारा आयोजित स्टेक होल्डर-कम-बायर-सेलर मीट में मुख्य रूप से मसालों के व्यापार को बढ़ावा देने के गुर सिखाय गए. एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्पाइस अप परियोजना का लक्ष्य 150 उत्पादक समूहों के माध्यम से 2,250 महिला किसानों को जोडऩा है. मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला किसान उत्पादक समूहों धार, गुना एवं खरगोन जिले को विश्वसनीय बाजारों, संभावित खरीदारों एवं वित्तीय संस्थानों से जोडऩे के लिए विभिन्न जिलों से आए उत्पादक समूहों के 110 प्रतिनिधियों, मसाला खरीदारों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी विभागों, कृषि क्षेत्र से जुड़े संस्थानों तथा विकास सहयोगियों ने सहभागिता की. स्पाइसेज़ बोर्ड ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक एवं उपनिदेशक डॉ भारत अरुण गुडाडे, नाफेड के कार्यकारी अधिकारी धनराज बारबडे, डायरेक्टरेट ऑफ मार्केटिंग एंड इंस्पेक्शन के सहायक विपणन सलाहकार अक्षय याकूब सहित विभिन्न संस्थानों एवं खरीदार संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बाजार में अच्छे उत्पाद की हमेशा जरूरत   एक्सेस डव्लपमेंट सर्विस नई दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट राजेश पंत, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कृषि विकास संचालनालय के संयुक्त संचालक कमल जैन ने महिलाओं को बाजार की जरूरतों के बारे में बताया. वहीं टीम लीडर सशेष सिंह ने स्पाइस अप परियोजना की रूपरेखा एवं आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी. स्पाइसेज बोर्ड के सहायक निदेशक आशीष जायसवाल ने मसालों की गुणवत्ता, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के तकनीकी पहलुओं के चर्चा की. खेत से वैश्विक बाजार तक विषय पर पैनल चर्चा में खरीदारों की अपेक्षाओं और बाजार के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ. संस्थागत ऋण, सरकारी योजनाओं और उपयुक्त तकनीकों पर भी बात हुई. उत्पादक समूह की सदस्य ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की.  व्यावसायिक अवसरों और ऋण-पूंजी पर चर्चा कार्यक्रम में नाफेड, आईसीसी, जोमेटो, रिलांयस, पीसी कानन, उद्यमी स्पाइस समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे.  इसके अतिरिक्त  नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन, सॉलि डेरिडाडत के प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाओं, व्यावसायिक अवसरों तथा उत्पादक समूहों के साथ संभावित सहयोग के संबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम में एक्सिस बैंक एवं नब किसान के प्रतिनिधियों ने उत्पादक समूहों की आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध ऋण सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा कार्यशील पूंजी से संबंधित विकल्पों की जानकारी दी. वित्तीय संस्थानों के साथ हुई चर्चा से उत्पादक समूहों को अपने कृषि व्यवसाय के विस्तार, कृषि उपज की खरीद, भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों और संस्थागत सहयोग की संभावनाओं को समझने में सहायता मिली,…

आनंद नगर के पटाखा व्यापारियों को मिली राहत, मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों से की बात 

आनंद नगर के पटाखा व्यापारियों को मिली राहत, मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों से की बात 

Anand Nagar firecracker traders get relief, Minister Krishna Gaur speaks with officials  भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों के चलते जगह-जगह सड़क पर एनएचआई के अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कर रखी है, जिस कारण दीपावली पर पटाखा व्यापारियों को अपना व्यापार खतरे में दिखाई दे रहा था। इसके चलते बुधवार को आनंद नगर व्यापारी पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोहर चौकसे के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति के साथ प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री कृष्णा गौर के निवास पर पहुंच कर अपनी व्यथा सुनाई। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द समस्या का निराकरण होगा। इससे पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है और उनमें खुशी का माहौल है।  मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश  मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को पटाखा व्यापारियों की रोजी-रोटी का ध्यान रखते हुए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि त्योहार पर पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए व्यवस्था की जाए। इसके बाद विकास जारी रखें। गोविंदपुरा एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।…

खनिज विभाग की  मानेगांव क्रेशर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई 3 पोकलेन मशीन एवं चार हाइवा जप्त

खनिज विभाग की  मानेगांव क्रेशर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई 3 पोकलेन मशीन एवं चार हाइवा जप्त

Mineral department takes major action in Manegaon crusher area, seizes 3 Poclain machines and four Hiva विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। जिले में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अवैध उत्खनन के मामले में बरगी थाने के अंतर्गत ग्राम खुर्सी में दबिश देकर उत्खनन में लिप्त 3 पोकलेन मशीनें और 1 दस-चक्का हाइवा जप्त कर थाना बरगी की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया। खनिज विभाग के पहुंचते ही मौके से पोकलेन मशीन के ऑपरेटर एवं वाहन चालक फरार हो गए। खनिज विभाग द्वारा पूरे दिन भर मस्कट करते हुए ट्राला एवं ऑपरेटर बुलवाकर मशीनों को लोड कराकर थाने पहुंचाया गया खनिज विभाग के उत्तर कार्रवाई सुबह से लेकर शाम तक जारी रही। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लग गया है पोकलेन मशीन एवं हाईवा वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त होते ही खनिज विभाग जुड़वाने की कार्रवाई प्रस्तावित करेगा। वही विभाग के अन्य अधिकारी सुबह 4:00 बजे से ही अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु सक्रिय होकर गोसलपुर क्षेत्र के आसपास जांच में जुटे रहे। जांच के दौरान गोसलपुर क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाइवा को जप्त किया गया। तथा गोसलपुर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। इस पूरी वृहद कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी विवेकानंद यादव, शिवपाल चौधरी तथा खनि निरीक्षक अनिल तिवारी, वीरेंद्र पांडे, स्वाती खोब्रागड़े एवं अन्य खनिज अमला सम्मिलित रहा। खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा के मार्गदर्शन में जप्तशुदा सभी वाहनों और मशीनों पर खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय की ओर प्रेषित किया जा रहा है। खनिज अधिकारी का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार जिन वाहनों में RF TAG लगा नहीं पाया जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त ई-चेक गेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्हें सात दिवस में नियमानुसार जुर्माना जमा नहीं करने पर आगे राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।…

वाल्मीकि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मंदिर में गूंजे जयकारे।

वाल्मीकि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मंदिर में गूंजे जयकारे।

A sea of faith gathered on Valmiki Jayanti, cheers echoed in the temple. एलोड्रम स्थित गुरु वाल्मीकि मंदिर में 44वीं वर्षगांठ पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के एलोड्रम, रेलवे दवाखाने के पास स्थित गुरु वाल्मीकि मंदिर परिसर में सोमवार शाम महर्षि गुरु वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में आस्था का अपार जनसैलाब उमड़ा। मंदिर समिति प्रमुख राममेहर सिंह डिंगिया की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों एवं मंदिर समिति सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। समिति प्रमुख राममेहर सिंह डिंगिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदिर की 44 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर की धर्मप्रेमी जनता, वाल्मीकि समाज बंधुओं एवं समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।…

मुख्यमंत्री लंदन गए लेकिन वहां किसानों की बात नहीं की। 60 हजार करोड़ के कौन से एमओयू (MOU) साइन हुए उसकी जानकारी देना चाहिए। सरकार ने स्कूटी देने की बात की आज भी हजारों बच्चे इंतेज़ार कर रहे है। एक तरफ सरकार लोकायुक्त को काम नहीं करने देना चाहती। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। अधिकारियों के तबादले 3-4 बार हो रहे है। क्या बीजेपी को अधिकारियों पर विश्वास नहीं है जो बार बार ट्रांसफर किए जा रहे है। साइबर ठगी को लेकर भी अभी तक कोई ठोस कानून तैयार नहीं किया गया है। सिंगरौली देश में दूसरी नंबर पर प्रदूषित जिला है। बीजेपी विस्थापितों को समय से मुआवजा देना चाहिए। उनको उनके मूल भाव नहीं दिए जा रहे है। प्रदेश में पैसा कानून की बड़ी बात करती है लेकिन हर गांव में पुलिस पहुंच रही है। प्रदेश में लगातार कर्ज ले रहे है आर्थिक विकास को लेकर मंथन करना चाहिए।

[/more]

Loading spinner
Advertisement