खजुराहो
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार 14 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री रेखा बाई पटेल साथी, गुनोर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री शरद विश्वकर्मा एवं साथी चंद्रनगर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों प्रस्तुति दी । अंतिम प्रस्तुती श्री रामावतार मिश्रा एवं साथी, खजुराहो द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई ।
गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को श्री परसुराम अवस्थी एवं साथी छत्तरपुर , द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री राजेश कुमार रैकवार एवं साथी अजयगढ़ , द्वारा दीवारी नृत्य, श्री कैलाश यादव एवं साथी रचपुरा छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।