संविधान दिवस पर सम्भागीय उड़न दस्ते ने चेकिंग पाइंटों पर किया भंडारे का आयोजन

On Constitution Day, the divisional flying squad organised a feast at checking points.

  • चेकिंग पाइंट पर वाहन चालकों के लिए वितरित की गई भोजन प्रसादी, उड़न दस्ते के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव 

जबलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर सम्भागीय उड़न दस्ता, जबलपुर द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ चेकिंग पाइंटों पर वाहन चालकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

उड़न दस्ते के प्रभारी जगदीश प्रसाद उइके के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में चेकिंग पाइंटों से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं ड्राइवर भाइयों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर सेवा, सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उड़न दस्ता टीम के एटीएसआई मनोज सिंह, विनोद भुमरकर, हेड साहब आशुतोष मोघे, इम्तियाज खान, आरक्षक शिप्रा धुर्वे एवं द्रोपती आर्मो सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

Loading spinner
Advertisement