MY SECRET NEWS

Friday, June 19, 2026 6:25 pm

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन: गुरुग्राम के मेदांता में ली आखिरी सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Akhilesh Yadav’s uncle Rajpal Yadav dies: He breathed his last at Medanta in Gurugram, last rites will be performed at Saifai

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सपा नेता और उनके भाई राम गोपाल यादव ने X पर यह जानकारी दी। लिखा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया।

आज दोपहर बाद पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई। मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। फिर इटावा के डिग्री कॉलेज से BA किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए किया है।

इसके बाद मेरठ सुगर मिल उनकी नौकरी लग गई। लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा, तो वापस इटावा आ गए। 1978 में सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए। साल 2006 में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली।

Loading spinner

Leave a Comment