MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
बेंगलुरु के बाद दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामले सामने आया है। राजधानी के मॉडल टाउन के कल्याण विहार में स्थित घर में एक युवक ने 54 मिनट का वीडियो बनाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। मृतक का नाम पुनीत खुराना है। जिसने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार का कहना है कि वह अपनी पत्नी मनिका पाहवा से परेशान था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक रेस्टोरेंट कारोबारी था।

रेस्टोरेंट कारोबारी था पुनीत
पुलिस ने युवक का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आजतक के अनुसार, 39 साल के पुनीत खुराना ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह रेस्टोरेंट कारोबारी था। मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था। परिवार का कहना है पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया है।

आठ साल पहले हुई थी शादी
दोनों की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। दो साल पहले पुनीत को छोड़कर पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का केस दाखिल किया। दोनों के बीच हुई बातचीत का भी एक ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर मृतक तनाव में था। इसी बीच उसने मंगलवार दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने जब्त किया फोन
परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उसने वीडियो बनाया है। परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए खुदकुशी करने वाले युवक के फोन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 2016 में युवक की डेरावाला नगर में रहने वाली मनिका से शादी हुई थी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0