मुंबई,
जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आयेंगी।
पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिये तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में काम कर रही हैं।रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म 'थामा' के सेट से वीडियो शेयर किया है।
वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे.2025 में मिलते हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे।वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म 'थामा' दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








