भोपाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब लोगों के निजी जीवन में भी दखल देने लगा है, वहीं लोगों के लिए नई परेशानी का सबब भी बनने लगा है. सरकारी विभागों में आला अफसरों के बीच खींचतान में कब कौन एआई की कारगुजारियों का शिकार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
कुछ ऐसा ही मामला लोक निर्माण विभाग के भोपाल संभाग के मुख्य अभियंता संजय मस्के के साथ हुआ है, जिसे लेकर अब उन्हें सफाई तक देना पड़ रहा है. दरअसल राजधानी में लोनिवि के चीफ इंजीनियर संजय मस्के का एक महिला ठेकेदार के साथ एक कथित वायरल फोटो चर्चा का विषय बन गया है. इस वायरल फोटो के चलते संजय मस्के पर गंभीर आरोप लगे हैं और अब उन्हें बचाव के लिए उतरना पड़ा है।
आरोप लगाया गया है कि नर्मदापुरम में सड़कों के निर्माण के लिए यूएस इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी को करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया है. भोपाल निवासी चंद्रवीर सिंह भाटी ने सीएम और लोनिवि के मंत्री से शिकायत की है। बदनाम करने वाले के खिलाफ चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने 50 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया
वहीं, चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि फोटो टेंपरिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है. यह उन्हें बदनाम करने की नियत से की गई है. जहां तक ठेके देने का सवाल है तो 5 करोड़ तक के टेंडर के लिए किसी एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं होती पीडब्ल्यूडी में रजिस्टर्ड किसी भी ठेकेदार को टेंडर दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने वाले के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का दावा किया है ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











