MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने गुरुवार को एक स्पेशल कार्यक्रम में 31 वर्षीय पाटीदार को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। फाफ डुप्लेसी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं करने के बाद से आरसीबी के नए कप्तान को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।डुप्लेसी ने पिछले तीन सीजन में फ्रेंचाइजी की अगुवाई की। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फिर से आरसीबी का कप्तान बनने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने फैसले से चौंका दिया। कोहली 2013 से 2021 के बीच आरसीबी के कप्तान थे, जिसके बाद डुप्लेसी को जिम्मेदारी मिली। कोहली की बजाए पाटीदार ही क्यों आरसीबी के कप्तान बने? दरअसल, यह बड़ा राज तीन दमदार कारणों में छुपा है।

पाटीदार किए गए थे रिटेन
पाटीदार पिछले कुछ सालों में आरसीबी का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई मैचों में कोहली के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला है। उन्होंने 2021 में आरसीबी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, रजत 2022 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन आरसीबी ने उनपर फिर भरोसा दिखाया और रिप्लेसमेंट के तौर पर वापसी हुई। उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में आरसीबी ने पाटीदर को 18वें सीजन के लिए रिटेन करने का निर्णय किया। आरसीबी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन प्लेयर रिटेन किए, जिसमें पाटीदार, कोहली के अलावा पेसर यश दयाल थे। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं कि पाटीदार टीम के लिए कितने अहम हैं। उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी
पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में बतौर कप्तान काफी प्रभावित किया है। उन्होंने सीमित ओवरों में मध्यप्रदेश की कमान संभाली और नेतृत्व क्षमता दिखाई। इस दौरान उनका बल्ला भी बोला। उनकी अगुवाई में मध्य प्रदेश ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में एंट्री की। हालांकि, मध्य प्रदेश को फाइनल में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पाटीदार ने वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए अच्छी सूझबूझ का नमुना पेश किया। हालांकि, टीम विजय हजारे ट्रॉफी में सेमीफाइनल का सफर तय नहीं कर सकी थी।
नए नेतृत्व से नई उम्मीद

आरसीबी अब नए नेतृत्व पर भरोसा दिखाना चाहती है। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद से आरसीबी ने एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि पाटीदार ट्रॉफी का सूखा खत्म कर सकते हैं। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, ''रजत में सादगी है, वह अपने आसपास के लोगों की परवाह करता है। हमने करीब से देखा है कि उसने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया, हमें यह बहुत पसंद आया।" वहीं, आरसीबी मैनेजमेंट के अलावा कोहली को भी पाटीदार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा है। कोहली ने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने पर कहा, "बधाई हो रजत। आपने अपने प्रदर्शन से आरसीबी फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। मुझे यकीन है कि आप फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएंगे। आपने यह अर्जित किया है।" पाटीदार ने अभी तक 27 आईपीएल मैचों में 34.74 की औसत से 799 रन बनाए हैं।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0