MY SECRET NEWS

Change in visiting time of Manav Sangrahalaya, Van Vihar

भोपाल। हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं

मानव संग्रहालय के समय में परिवर्तन

  • इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के भ्रमण समय में परिवर्तन किया गया है। संग्रहालय की समस्त मुक्ताकाश एवं अंतरंग भवन स्थित प्रदर्शनियां 01 मार्च से 31 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सांय 6.30 बजे तक खुली रहेंगी। संग्रहालय प्रत्येक सोमवार एवं राष्ट्रीय अवकाशों पर बंद रहेगा।

इंडिगो की भोपाल-जबलपुर फ्लाइट शुरू

  • इंडिगो ने 1 मार्च से भोपाल-जबलपुर फ्लाइट शुरू की है।
  • यह फ्लाइट 6ई-7463 भोपाल-जबलपुर प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भोपाल से शाम 5.50 बजे रवाना होकर शाम 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
  • इसी तरह 6ई-7464 जबलपुर-भोपाल फ्लाइट जबलपुर से शाम 7.15 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे भोपाल आएगी।
  • इस फ्लाइट का किराया भी अभी 2499 रुपए प्रति यात्री है।

5 से 7 मार्च तक वन विहार में एंट्री देरी से

  • वन विहार नेशनल पार्क में वन्य प्राणियों की गिनती 5 से 7 मार्च तक चलेगी।
  • गिनती सुबह 7 से 9 बजे तक की जाएगी। इसलिए वन विहार में सुबह 6.30 से 10 बजे तक टूरिस्ट एंट्री नहीं ले सकेंगे।
  • इसके बाद शाम 6.30 बजे टूरिस्ट वन विहार में घूम सकते हैं।

BMHRC में अब फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट

  • भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फोन के जरिए अपॉइंटमेंट लेने की नई सुविधा शुरू की है।
  • अब मरीज 1800-233-2085 पर कॉल करके किसी भी विभाग के चिकित्सक से परामर्श के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
  • इस सुविधा का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करना है।
Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0