अनूपपुर
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया, औढ़ेरा, जमुड़ी पहुंचकर अमृत सरोवर, कपिलधारा कूप, पीएम जन-मन आवास निर्माण एवं सर्वे कार्य, आवास प्लस सर्वे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क सम्पर्कता सर्वे कार्य का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय, पीएमजीएसवाई के महाप्रबंधक श्री सुदेश कुमार महोबिया, जैतहरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लालबहादुर वर्मा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी आवास डॉ. उमेश द्विवेदी, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल सहित अन्य सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिपं. सीईओ श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने ग्रामीण विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने पीएम जन-मन आवास प्लस सर्वे, पीएमजीएसवाई सड़क सम्पर्कता सर्वे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








