बिलासपुर
जिलें से फिर एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले मां-बेटे को एक हाइवा ने कुचल दिया. इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरा की 35 वर्षीय गायत्री बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं. आज सुबह 6 बजे जब वे गांव के मरघट के पास पहुंचीं, तभी एक हाइवा (क्रमांक CG 04 NW 5905), जो एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड़ लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था, ने उन्हें कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही जान चली गई. वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








