MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 2:13 pm

थाना पिपलानी पुलिस द्वारा अवैध गैस करोबारी पर की कार्यवाही

Action on illegal gas business by Piplani police station

सुशील दामले विशेष संवाददाता

भोपाल ! वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विगत दिवस अवैध गैस करोबारी पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त डाँ0 संजय अग्रवाल जोन-2, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दीपक नायक गोविन्दपुरा के मार्गदर्शन में अवैध गैस करोबारी की तलाश हेतु थाना पिपलानी मे निरीक्षक अनुराग लाल, उनि संतोष रघुवंशी व उनकी टीम गठित की गई ।

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.12.2024 को चौकी आनंद नगर क्षेत्र मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुप्ता कालोनी में दिनेश परमार नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रख रिफलिंग का काम कर रहा है, कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति को पकडा, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल का होना बताया, जिससे घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर मे रिफलिंग करने हेतु वैध लाइसेंस माँगा गया, जो नही होना बताया, जो आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ को उपेक्षापूर्ण कार्य कर गैस सिलेंडर को अबैध रूप से छोटे सिलेंडर मे रिफलिंग कर मानव जीवन को संकट्टापन्न होकर अधिक मूल्य पर बेचने का कार्य करते पाया गया । सबब आरोपी का कृत्य धारा 3/7 ई सी एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल के घर से इँण्डेन, एचपी, भारत कंपनी के कुल 20 सिलेंडर कुल किमती करीबन 50000/- रुपये जिसमें से कुछ सिलेण्डर भरे हुये तथा कुछ अधभरे हैं तथा रिफिलिंग करने का नोजल जप्त किया गया है ।

जप्त सामग्री का विवरण-

कुल 20 सिलेंडर जिसमें 04 सिलेंडर भारत कंपनी के तथा 10 सिलेंडर इण्डेन कंपनी के तथा 06 छोटे सिलेण्डर किमती 50000/- रुपये

नाम पता आरोपी-

1.दिनेश परमार पिता गोरी लाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल

सराहनीय भूमिका-

2 .निरी. अनुराग लाल 2.उनि संतोष रघुवंशी 3. कार्य.प्रआर 2607 हरि कृष्ण बैरागी 4.आर 4614 नरोत्तम गुर्जर 5.आर 2070 आशीष

Loading spinner

Leave a Comment