MY SECRET NEWS

Tuesday, June 23, 2026 7:54 am

भारत-पाक सीजफायर एलान के बाद अखिलेश यादव ने कहा-शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आज दोपहर 3:35 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत हुई और शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल और थल पर तत्काल हमले रोकने को राजी हो गए। भारत की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल के माध्यम से लिखा कि शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!

सीजफायर से पहले किया था सरकार से आग्रह
सीजफायर से पहले अखिलेश ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा था इस संवेदनशील समय में विविध संचार माध्यमों से लगातार जन संवाद करके सभी आशंकाओं का निर्मूलन करे। सरकार समस्त उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करे, जिससे जमाख़ोरी न हो और मुनाफ़ाखोर जनता में व्याप्त घबराहट का फ़ायदा न उठा सकें।

Loading spinner

Leave a Comment