IPL 2025 ऑरेंज कैप हासिल करने से कितनी दूर हैं विराट कोहली? जानिए कौन-कौन है उनसे आगे

नई दिल्ली IPL 2025 Orange Cap की रेस में विराट कोहली बरकरार हैं। हालांकि, इस समय वह टॉप 5 से बाहर हैं, लेकिन टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। इसके अलावा वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकलने से दूर हैं, लेकिन ज्यादा दूर नहीं है। वे एक या दो मैचों में इस फासले को तय कर सकते हैं। ऐसे में जानिए कि इस समय विराट कोहली किस पोजिशन पर हैं और कौन-कौन ऑरेंज कैप की रेस में उनसे आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 12 पारियों में 548 रन बनाए हैं, जबकि टॉप 5 में शामिल 4 खिलाड़ियों ने 14-14 पारियां खेली हैं। विराट कोहली इस समय टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। यशस्वी जायसवाल 559 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। अगर विराट 12 रन बना लेंगे तो उनको पीछे छोड़ देंगे और नंबर 5 पर पहुंच जाएंगे। वहीं, लिस्ट में चौथे नंबर पर 560 रनों के साथ मिचेल मार्श हैं। उनका अभी एक मैच बाकी है। अगर एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच में मार्श जितने भी रन बनाएं। उससे 14 रन ज्यादा विराट ने बनाए तो उनको पीछे छोड़ देंगे। असली लड़ाई ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच है। सभी का कम से कम एक-एक मैच अभी बाकी है। सुदर्शन के 679, गिल के 649 और सूर्या के 640 रन हैं। विराट कोहली को अगर इन तीन खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप के लिए टक्कर देनी है तो आखिरी लीग मैच में लखनऊ के खिलाफ कम से कम शतक जड़ना होगा। अगर वे 93 रन बना लेंगे तो सूर्या को पीछे छोड़कर नंबर तीन की कुर्सी हासिल कर लेंगे। अगर 102 रन बनाएंगे तो शुभमन गिल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे और 132 रन बना लेंगे तो साई सुदर्शन को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, मिचेल मार्श कितना स्कोर करेंगे, ये भी देखने वाली बात होगी। 679 रन – साई सुदर्शन 649 रन – शुभमन गिल 640 रन – सूर्यकुमार यादव 560 रन – मिचेल मार्श 559 रन – यशस्वी जायसवाल 548 रन – विराट कोहली   recent visitors 182

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच लखनऊ से फाइनल होंगे प्लेऑफ्स के समीकरण

नई दिल्ली लखनऊ में आज आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। ये मैच मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच है, जो कि प्लेऑफ्स को ध्यान में रखते हुए बहुत इम्पोर्टेंट है। हालांकि, इस मैच की हार जीत से एलएसजी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आरसीबी की हार-जीत से काफी कुछ बदल सकता है। आरसीबी अगर जीतती है तो टॉप 2 में फिनिश करेगी और क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। हारने पर टीम को एलिमिनेटर मैच में मुंभई इंडियंस से भिड़ना पड़ेगा। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा होगा? लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 9 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि 11 मुकाबलों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। ड्यू एक फैक्टर यहां शाम के मैच में होता है और एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच भी ईवनिंग मैच है, जिसमें रन चेज में फायदा मिल सकता है। आईपीएल के शुरुआत के सीजन में यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे, लेकिन इस सीजन हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 173 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलती है। 62.92 फीसदी विकेट आईपीएल में इस मैदान पर पेसर्स को मिले हैं और 37.08 फीसदी विकेट स्पिनरों ने चटकाए हैं। कुल 151 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं और 89 विकेट स्पिनरों को मिले हैं। ऐसे में यहां स्पिनरों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये मैदान काफी बड़ा है।   recent visitors 75

अमेरिका की बड़ी चेतावनी- बिना सूचना के अपने स्टडी प्रोग्राम से हटते हैं, तो उनका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है

वाशिंगटन अमेरिका ने भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों को एक सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि यदि वे अपनी कक्षाएं छोड़ते हैं या बिना सूचना के अपने स्टडी प्रोग्राम से हटते हैं, तो उनका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है। यह चेतावनी अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और सामूहिक निर्वासन की चिंताओं के बीच आई है। चेतावनी में कहा गया है कि अगर ये छात्र बिना जानकारी दिए अपने कोर्स से अलग हो जाते हैं, तो उनका स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "अगर आप कोर्स छोड़ते हैं, कक्षाएं नहीं जाते, या अपनी पढ़ाई का कार्यक्रम बिना अपनी यूनिवर्सिटी को सूचित किए छोड़ देते हैं, तो आपका स्टूडेंट वीजा रद्द हो सकता है। इससे आप भविष्य में अमेरिका का वीजा नहीं प्राप्त कर पाएंगे। हमेशा अपने वीजा की शर्तों का पालन करें और छात्र स्थिति बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।" यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका में विदेशी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई छात्रों के वीजा अचानक और बिना पूर्व सूचना के रद्द किए जा रहे हैं। इनमें कुछ मामलों में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेना, ट्रैफिक उल्लंघन, या वीजा शर्तों का उल्लंघन जैसी विविध वजहें सामने आई हैं। ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों के खिलाफ अपनी नीतियों को और सख्त किया है। हाल ही में, हार्वर्ड विश्वविद्यालय को नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नामांकन करने की अनुमति से वंचित कर दिया गया था, जिसने लगभग 788 भारतीय छात्रों सहित हजारों छात्रों को प्रभावित किया। चिंता की बात यह है कि कई बार न तो छात्र और न ही उनकी यूनिवर्सिटी को यह पता चलता है कि छात्र की जानकारी SEVIS सिस्टम से हटा दी गई है। SEVIS एक वेब-आधारित प्रणाली है जिसे अमेरिका का होमलैंड सिक्योरिटी विभाग अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर निगरानी रखने के लिए संचालित करता है। यह चेतावनी भारतीय छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका में 3 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो वहां के विश्वविद्यालयों में दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय छात्र समूह है। इस बीच, भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों में इस बात को लेकर भी गहरी चिंता है कि ट्रंप प्रशासन "ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT)" कार्यक्रम को समाप्त करने की योजना बना रहा है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने की अनुमति देता है। अमेरिकी सांसदों ने पहले ही "उच्च कुशल अमेरिकियों के लिए निष्पक्षता अधिनियम 2025" नामक एक विधेयक पेश कर दिया है, जिसमें OPT कार्यक्रम को समाप्त करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) के प्रमुख पद के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नामित जोसेफ एडलो ने यह घोषणा की है कि वे OPT और STEM OPT (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के छात्रों के लिए विस्तारित संस्करण) कार्यक्रमों को खत्म करने के पक्ष में हैं।   recent visitors 56

गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता

नई दिल्ली  गुलवीर सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले हरिश्चंद्र (1975) और जी लक्ष्मणन (2017) ने यह खिताब जीता था। गुलवीर का स्वर्ण पदक 2025 में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है। गुलवीर के नाम भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। वह दौड़ के अधिकांश समय में आगे रहे। अंतिम क्षणों में उन्होंने तेजी दिखाते हुए जीत हासिल की। 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5000 मीटर में कांस्य पदक भी जीता था। सावन बारवाल भी दौड़ में थे, लेकिन वह कांस्य पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। गुलवीर सिरसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में डायमंड लीग में भी भाग लिया था। यह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। गुलवीर ने दौड़ को 28:38.63 मिनट में पूरा किया। गुलवीर सिंह ने आखिरी लैप में बहरीन के रेसर को छोड़ा पीछे अंतिम लैप में उन्होंने बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप को पीछे छोड़ दिया और पहले स्थान पर रहे। गुलवीर ने 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक भी जीता था। गुलवीर ने अतीत में भी कई पदक जीते हैं। 26 वर्षीय गुलवीर ने 2022 के एशियाई खेलों में 10000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 में बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में एक और कांस्य पदक जीता। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में स्वर्ण पदक भी जीता। 2025 में उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी टेरियर डीएमआर चैलेंज में 5000 मीटर में 12:59.77 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह ओलंपिक चैंपियन कोल होकर और उनके प्रशिक्षण भागीदार कूपर टेरे से थोड़ा ही पीछे थे। गुलवीर की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। गुलवीर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। recent visitors 73

फ्रेंच कंपनी Alcatel की भारत में दमदार वापसी, 12000 रुपये से कम में लॉन्च किए तीन तगड़े 5G फोन

मुंबई Alcatel ने भारतीय बाजार में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. तीनों ही फोन्स Alcatel V3 सीरीज का हिस्सा हैं और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने Alcatel V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra को लॉन्च किया है. V3 Ultra में स्टायलस सपोर्ट और NXTPAPER 4-in-1 जैसे फीचर दिए गए हैं. NXTPAPER पेटेंटेड टेक्नोलॉजी है, जो फोन इस्तेमाल के दौरान आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है. इसका इस्तेमाल करके आप स्क्रीन को अलग-अलग मोड में चेंज कर पाएंगे. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और फीचर्स. कितनी है कीमत? Alcatel V3 Classic को कंपनी ने 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है. ये फोन कॉज्मिक ग्रे और हॉलो वॉइट कलर में आता है. वहीं प्रो वेरिएंट को कंपनी ने माचा ग्रीन और मेटैलिक ग्रे कलर में लॉन्च किया है. प्रो वेरिएंट सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. Alcatel V3 Ultra की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये का है. Alcatel V3 सीरीज की सेल 2 जून से शुरू हो रही है. इन फोन्स को आप Flipkart से खरीद पाएंगे. वहीं इन स्मार्टफोन्स पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Alcatel V3 Classic में  6.67-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं. हैंडसेट Android 15 OS के साथ आता है. इसमें 50MP + 0.08MP QVGA का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का कैमरा दिया है. फोन 5200mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग के साथ आता है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग और डुअल स्पीकर जैसे फीचर मिलते हैं. Alcatel V3 Pro में 6.67-inch का HD+ NXTPAPER डिस्प्ले मिलता है. फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP + 5MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हैंडसेट 5010mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. वहीं Alcatel V3 Ultra में 6.78-inch का FHD+ NXTPAPER डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें भी आपको स्टोरेज एक्सपैंड का विकल्प मिलता है. फोन में eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है. हैंडसेट Android 15 के साथ आता है. इसमें 108MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन 5010mAh की बैटरी और 33W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें भी आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.   recent visitors 61

सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी

इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई, 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का  शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पाँच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है। इंदौर में 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड एवं 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो है। मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7 हजार 500 करोड़ रूपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा रहा है इसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इंदौर मेट्रो की खास बातें •      वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच •      एक ट्रेन की यात्री क्षमता : लगभग 980 यात्री •      सभी स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा •      दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें •      सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण •      यात्रियों की सुरक्षा के लिये आपातकालीन बटन और इंटरकॉम •      दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली •      मेट्रो स्टेशनों पर व्हील-चेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय और पीने का पानी recent visitors 63

जिहादी दरिंदे मोहसिन खान पर पांचवा केस दर्ज, नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया

 इंदौर  हिंदू युवतियों  के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन के खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस ने पांचवां प्रकरण दर्ज किया है। मोहसिन ने नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और भाई इमरान व दोस्त फैजान के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित की है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, बार-बार दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित 14 धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर, कोर्ट ने आरोपी मोहसिन को छह दिन के रिमांड पर सौंपा है। मदद के नाम पर किया धोखा     पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिचित ने मोहसिन के सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित फ्लैट पर साफ-सफाई का काम दिलवाया। फरवरी 2020 में काम शुरू किया था। एक दिन आरोपी ने कहा कि अच्छे से रहा कर। इसी बहाने बुरी नीयत से शरीर पर हाथ लगाया। तब मेरी आयु 17 वर्ष थी। इसके बाद वह रोजाना गंदी हरकत करने लगा। कभी गोद में बैठा लेता था। मना करने पर कहता था यह काम भी करना पड़ेगा। वह नए कपड़े पहनने के लिए देता था। वह स्वयं ही कपड़े उतारता था और पहनाता था। मोहसिन ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने बुलाया था घर पीड़िता ने बताया मोहसिन से मिलने उसका भाई इमरान और दोस्त फैजान आया करते थे, इन्होंने ने भी मुझे बुरी नीयत से हाथ लगाया। लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने घर पर बुलाया। तीनों ने 15 दिन बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। मोहसिन अश्लील वीडियो दिखाता था। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाए थे। पहली बार एसआईटी गठित मामले में बारीकी से हर पहलुओं पर जांच करने पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश मीणा ने एसआईटी गठित की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों के बयानों पर गंभीरता से जांच होगी। वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूरे घटनाक्रम का अलग-अलग ब्योरा लिया जाएगा। आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल से सारी चैटिंग डिलीट कर दी थी, जिन्हें दोबारा खोला जाएगा। मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच होगी। बता दें कि यह पहली बार है जब लव जिहाद के मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है। यह टीम पीड़ितों के अलावा एकेडमी के सभी विद्यार्थियों से बात कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। खुलासा -जबरन मांस खिलाया… धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए किया मजबूर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मोहसिन खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना में पीड़िता ने मोहसिन के अलावा उसके भाई इमरान और एक जिम ट्रेनर फैजान पर भी कई बार गैंगरेप करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसे 15 दिनों तक अन्नपूर्णा रोड स्थित सिल्वर ऑक्स कॉलोनी की एक मल्टी में बंद कर रखा गया। इस दौरान उसे भूखा-प्यासा रखा गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। मोहसिन के दोस्त इमरान और फैजान भी फ्लैट पर आते था और कई बार एक साथ, तो कभी अलग-अलग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता का कहना है कि इमरान, मोहसिन का सगा भाई है जबकि फैजान एक जिम में ट्रेनर है और समय-समय पर एकेडमी में आता-जाता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना के वीडियो भी बनाए और वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। मानसिक प्रताड़ना के चलते वह लंबे समय तक किसी से कुछ नहीं कह पाई। लेकिन हाल ही में मोहसिन पर मीडिया में आ रही खबरों के बाद उसने हिम्मत जुटाई और हिन्दू संगठन की मदद से थाने पहुंची। सोमवार शाम को पीड़िता ने अन्नपूर्णा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबरन मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी उसे जबरन मांस खाने के लिए दबाव डालते थे, और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। प्रेस से उसका हाथ जला दिया। पीड़िता के अनुसार, मोहसिन और फैजान द्वारा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर इमरान से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता था। मोहसिन पिस्तौल दिखाकर धमकी देता था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे और उसकी विधवा मां को जान से मार देगा। अब तक पांच मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहसिन खान पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं जिनमें नाबालिग से छेड़छाड़, यौन शोषण, महिला से अभद्रता और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप शामिल हैं। ताजा शिकायत के बाद अब उस पर कुल पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। चर्चित लव जिहाद मामले में आज एक और अपडेट है। पुलिस ने जिहादी दरिंदे मोहसिन खान पर पांचवा केस दर्ज कर लिया है। यह केस दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। ⁠मोहसिन के अलावा फैजान ओर उसके भाई को भी आरोपी बनाया गया है। कई बिंदुओं पर जांच शुरू     एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मोहसिन की डिग्री के बारे में जानकारी मांगी है। रायफल एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है। रहवासी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में भी नगर निगम को पत्र लिखा है। recent visitors 61