नयी दिल्ली
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप में नामित किया है। आयुष्मान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन गए हैं, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। आयुष्मान खुराना को रविवार को दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन समारोह में औपचारिक रूप से ‘फिट आइकन’ घोषित किया गया, जहां उन्हें केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने संकल्प लिया है कि वे देश के लाखों लोगों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोग अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें। आयुष्मान खुराना ने कहा, जब आपकी सेहत अच्छी होती है, तो जीवन की सभी चुनौतियां चाहे वह व्यक्तिगत हों या पेशेवर संभव लगती हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें कुछ भी करने के लिए सक्षम बनाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति आत्मविश्वासी और मजबूत होता है, चाहे दुनिया कितनी भी अनिश्चित क्यों न लगे। स्वास्थ्य ही सब कुछ है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हम अधिक उत्पादक होते हैं, अधिक समृद्ध होते हैं और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देते हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस अद्भुत पहल के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मैं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख भाई का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनूठे प्रयास किए हैं। मुझे 'फिट इंडिया आइकन' बनने का सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। अंत में, मैं युवा पीढ़ी और अपने महान देश को एक आशीर्वाद देना चाहता हूँ लंबी उम्र का आशीर्वाद।‘आयुष्मान भव।’

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









