Thursday, July 9, 2026 9:17 am

थाना बमनौरा पुलिस ने भेल्दा रोड तालाब के पास अवैध शराब संग्रह प्रकरण में फरार शेष आरोपी को किया गिरफ्तार

Bamnoura police station arrested the remaining absconding accused in the illegal liquor collection case near Bhelda Road pond.

संवाददाता: राहुल राय

बड़ामलहरा । पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।माह अगस्त वर्ष 2025 में थाना बमनौरा पुलिस द्वारा भेल्दा रोड तालाब के पास पेड़ के पत्तों से ढकी अवैध शराब 8 पेटी 72 लीटर अवैध देशी शराब कीमत करीब 41000 रुपये बरामद की गई थी।

अवैध शराब में संलिप्त आरोपी महेश अहिरवार निवासी ग्राम सेवार गुलाई थाना बमनौरा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में फरार अन्य शेष आरोपी की तलाश की जा रही थी।पुलिस टीम द्वारा फरार शेष आरोपी भरत सिंह बुंदेला पिता प्रतिपाल सिंह बुंदेला निवासी ग्राम अमरवां थाना भगवा जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनोरा उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय प्र.आर. राममिलन अहिरवार, आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेन्द्र रजक, राजीव सैनी, विजय यादव, महिला आरक्षक जागृति चढ़ार की भूमिका रही।

Loading spinner
Advertisement