Monday, July 6, 2026 11:10 pm

बेकिंग न्यूज़: दिल्ली में वोटिंग से पहले राम रहीम को पैरोल: 30 दिन सिरसा डेरे में रहेगा

  • एक महीने बाद हरियाणा में निकाय चुनाव संभव
  • राम रहीम 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

चंडीगढ़ । हरियाणा में निकाय और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार (28 जनवरी) सुबह 6 बजे वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल से निकला।

साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और मर्डर केस में सजा होने के बाद राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 बार वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा। इस बार उसे सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली है।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। इसके बाद मार्च महीने के पहले हफ्ते में हरियाणा में 8 नगर निगमों और 32 परिषदों में चुनाव हो सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी बाहर आया था

हरियाणा चुनाव के बीच सितंबर 2024 में राम रहीम ने सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा था। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी होने के कारण सरकार ने राम रहीम के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पैरोल को लेकर सवाल भी पूछे थे, हालांकि 1 अक्टूबर को राम रहीम की पैरोल मंजूर कर दी गई थी।

Loading spinner
Advertisement