MY SECRET NEWS

Thursday, April 16, 2026 10:44 am

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ स्व. देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। वे तीन बार नगर निगम परिषद में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रहे और वे जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है और हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0