बीजिंग
चीन ने भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए फिर से चिंता की लकीरें खींच दी हैं। चीन ने 325 बिलियन डॉलर (करीब 27 लाख करोड़ रुपये) के विशेष पैकेज की घोषणा की। चीन ने कहा कि वह इस रकम को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खर्च करेगा। ऐसे में सोमवार को फिर से भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल सकती है।
कुछ समय पहले चीन ने विशेष प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी। इसके बाद विदेशी निवेशक भारतीय शेयर मार्केट से पैसा निकालकर चीन की ओर चले गए थे। इससे भारतीय शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। पिछले पूरे हफ्ते मार्केट में गिरावट बनी रही। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए थे। वहीं इस हफ्ते भी मार्केट में सिर्फ एक दिन ही तेजी देखने को मिली। चीन की इस नई घोषणा से शेयर मार्केट में फिर से गिरावट आ सकती है।
क्या है चीन का नया आर्थिक पैकेज?
चीन अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने पर लगा है। इसी कड़ी में चीन इतनी बड़ी रकम अपनी अर्थव्यवस्था में लगाएगा। इस नए पैकेज से बैंकों को मजबूत करने, प्रॉपर्टी मार्केट को मजबूत करने और वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। कुछ हफ्ते पहले चीन ने जिस प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी, उसमें ब्याज दरों में कटौती और बैंकों के लिए तरलता शामिल थी।
क्या है 3 महीने का ड्रैगन का प्लान?
चीन के वित्त मंत्री लैन फोआन ने कहा कि वे अतिरिक्त राजकोषीय बांडों के उपयोग में तेजी ला रहे हैं। साथ ही और उपयोग के लिए अल्ट्रा लॉन्ग टर्म स्पेशल ट्रेजरी बॉन्ड भी जारी किए जा रहे हैं।
फोआन ने कहा कि अगले तीन महीनों में विभिन्न स्थानों पर इस्तेमाल के लिए स्पेशल बॉन्ड फंड की व्यवस्था की जा सकती है।
बैंकों की पूंजी की भरपाई करने और लोन देने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष सरकारी बॉन्ड जारी किए जाएंगे।
सरकार पर जो कर्ज है, उसे भी कम किया जाएगा ताकि सरकार बुनियादी ढांचे पर अधिक खर्च कर सके और नौकरियों की रक्षा में मदद कर सके।
भारत पर क्या पड़ेगा असर?
चीन के इस पैकेज का असर भारत में साफ दिखाई देगा। सोमवार को जब शेयर मार्केट खुलेगी तो इसमें गिरावट दिखाई दे सकती है। वहीं चीन जिस तरह से अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने में लगा है, इससे निवेशकों में भरोसा पैदा होगा और वह चीन की ओर रुख करेंगे। विदेशी निवेशक भारतीय मार्केट से पैसा निकालकर चीनी मार्केट में निवेश कर सकते हैं। इससे शेयर मार्केट में गिरावट आएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









