कांकेर।
कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार को चेतावनी दे रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 28 दिसंबर की शाम भैंसगांव में रावघाट परियोजना को लेकर बैठक रखी गई थी, इसमें सांसद भोजराज नाग पहुंचे थे। समस्या बताने के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए मोबाइल से ठेकेदार की बात सांसद से कराई। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि कौन बौल रहे हो? ग्रामीणों का पैसा क्यों नही दे रहे हो? इस पर फोन पर दूसरी ओर मौजूद ठेकेदार अजय साहू भड़क गया और कहने लगा कौन बोल रहा है बे। इसके बाद अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम कौन होते हो मुझे पैसा देने के लिए बोलने वाले। मामले में रावघाट पुलिस आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है। रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने कहा जेसीबी मालिक ने सांसद से ठेकेदार द्वारा गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत की है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सांसद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









