MY SECRET NEWS

Thursday, June 18, 2026 6:16 pm

डल्लेवाल की हालत नाजुक, रिपोर्ट्स आज आएंगी: किसान नेता सार्वजनिक करेंगे

Dallewal’s condition is critical, reports will come today: Farmer leaders will make it public 

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 26 नवंबर को खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन शुरू किया था।

पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 47वां दिन है। गुरुवार को हुए उनकी टेस्ट की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आज किसान नेता रिपोर्ट्स को जनता के सामने रखेंगे।

इससे पहले, शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, दर्शनपाल सिंह व अन्य खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे और उन्होंने डल्लेवाल से मुलाकात की। किसान नेताओं ने 9 जनवरी को मोगा में हुई महापंचायत में पास प्रस्ताव को मोर्चे के नेताओं को सौंपा।

किसान नेताओं ने इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी का सहयोग मांगा और केंद्र सरकार से MSP गारंटी कानून की मांग को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।

यूपी में प्रदर्शन से पहले किसान नेता नजरबंद

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर में गांव स्तर पर मोदी सरकार के पुतले जलाए गए। उत्तर प्रदेश में इस आंदोलन को रोकने के लिए बुलंदशहर और अलीगढ़ समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया, जिससे किसानों में रोष बढ़ गया है।

किसान नेताओं ने इसे लोकतंत्र का दमन बताया और चेतावनी दी कि अगर डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर कोई अनहोनी हुई, तो पूरे देश में किसानों का बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।

Loading spinner

2 thoughts on “डल्लेवाल की हालत नाजुक, रिपोर्ट्स आज आएंगी: किसान नेता सार्वजनिक करेंगे”

  1. Thanks a bunch for sharing this with all folks you actually understand what you’re speaking about! Bookmarked. Please additionally visit my website =). We will have a link exchange agreement among us!

    Loading spinner
    Reply

Leave a Comment