Sunday, July 12, 2026 12:34 pm

‘बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानल्लाह’, पप्पू यादव ने BJP-AAP पर कसा तंज

Delhi Elections: निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे भी आगे निकल गए हैं। पप्पू यादव पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान निर्दलीय सांसद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का पूर्वांचल से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के पास चार मुख्य मुद्दे हैं- पहला, हिंदू-मुस्लिम, दूसरा, अडानी का पैसा, तीसरा, चुनाव आयोग और चौथा, ईडी और सीबीआई। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है।

भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं
पूर्णिया के सांसद ने कहा कि बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानअल्लाह। मैंने अपने जीवन में नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीआईपी नहीं बनेंगे, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े वीआईपी बन गए। पेरिस की सड़कें, यमुना, मोहल्ला क्लीनिक इनमें से कोई भी मायने नहीं रखता। अगर किसी ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया है, तो वह वही हैं। भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है।

लोगों को याद आ रहा है शील दीक्षित का समय
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब लोगों को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का समय याद आ गया है। इसलिए लोग शीला दीक्षित के समय को याद करते हैं, चाहे वह मेट्रो हो, ग्रीन दिल्ली हो या कानून-व्यवस्था।

Loading spinner
Advertisement