प्रयागराज
महाकुंभ मेले की तैयारियों जोरों से चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे अचानक सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और वहां सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद वह महाकुंभ मेला क्षेत्र के किला घाट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
डीजीपी ने दिए आवश्यक निर्देश
महाकुंभ की तैयारियों को देखने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जल पुलिस और मोटर बोट के माध्यम से चौकसी बरतने का निर्देश दिया। डीजीपी ने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेला एसएसपी के अस्थायी कुंभ कार्यालय का भी उद्घाटन किया। बोट से संगम नोज का निरीक्षण किया। इसके बाद एटीएस की तैयारियों को देखा।
महाकुंभ में की गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था
डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सारे मेले क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है। यहां सभी एहतियात लिए जा रहे हैं। हमने महाकुंभ के दौरान 40 से 50 करोड़ लोगों के स्नान कराने की और उनको सकुशल गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। वहीं, डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने एटीएस के जवानों ने संगम नोज पर मॉक ड्रिल, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों क प्रदर्शन किया।
हर दृष्टि से सुरक्षित होगा Mahakumbh
बता दें कि महाकुंभ मेले को हर दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रासायनिक और परमाणु आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और परमाणु आपदाओं जैसी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए मेला प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









