संगरूर
पंचायत चुनाव के दौरान गांव घराचों में सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से फैसला लेकर दलजीत सिंह घुम्मन को गांव का सरपंच चुना है। ग्रामीणों के इस फैसले से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की अपील को और बल मिल गया है। आपको बता दें कि संगरूर जिले में पड़ता घराचो गांव मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह घुम्मण और ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह का पैतृक गांव  है। बता दें कि राज्य के 13,237 ग्राम पंचायतों के लिए 15 अक्टूबर 2024 को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी हुई थी। वहीं 4 अक्टूबर को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0