Wednesday, July 15, 2026 1:16 am

छतरपुर: आयुष्मान कार्ड फिर भी देना होगा पैसा : जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर से शिकायत

Even if you have Ayushman card, you will still have to pay money: Money demanded for CT scan in district hospital, complaint to collector

छतरपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सीटी स्कैन के लिए अवैध वसूली का प्रयास किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने दिनभर दस्तावेजों की फोटोकॉपी के नाम पर उन्हें परेशान किया और फिर पैसों की मांग की।

बुजुर्ग महिला आशा देवी शर्मा को किडनी इन्फेक्शन के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को वह सीटी स्कैन कराने पहुंचीं। महिला के परिजनों को कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक परेशान किया। कर्मचारियों ने बार-बार दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी और फिर पैसों की मांग शुरू कर दी। शाम 4:30 बजे महिला का बेटा रामजी शर्मा मां को व्हीलचेयर पर लेकर सीटी स्कैन के लिए पहुंचा, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनके बेटे रामजी शर्मा को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रामजी शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता और एसडीएम अखिल राठौर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading spinner
Advertisement