भोपाल
मदिरा दुकानों के विरुद्ध बनाए 6 प्रकरण
कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में कंट्रोलर भोपाल एच. एस .गोयल के नेतृत्व में आज भोपाल की दर्जनभर दुकानों के आसपास साफ सफाई सुनिश्चित कराने एवं मदिरा दुकानों के आसपास मदिरापान किए जाने के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मदिरा दुकान करोंद चौराहा, भानपुर, गांधीनगर, लालघाटी,अयोध्या नगर, गोविंदपुरा,नयापुरा ,पिपलानी , के विरुद्ध दुकानों पर साफ सफाई ना रखें जाने वावत विभागीय प्रकरण दर्ज किए साथ ही मौके पर साफ सफाई भी करवाई गई एवं दुकानों के बाहर डस्टबीन रखवाए गए। वहीं इन दुकानों के आसपास मदिरापान करने वालों पर 19 प्रकरण दर्ज किए । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को मद्देनजर मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई रखे जाने हेतु सभी लाइसेंसियों को निर्देशित किया गया है।
श्री गोयल ने बताया यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









