लुधियाना
काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विदेश में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ लाडी और साबी द्वारा संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के तहत शिवसेना नेताओं को निशाना बनाकर की गई पेट्रोल बम की घटनाओं को सफलतापूर्वक सुलझाया है, जिसमें 16 अक्टूबर, 2024 को योगेश बख्शी के आवास पर हमला और हाल ही में 02 नवंबर, 2024 को लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में हरकीरत सिंह खुराना के घर पर हुई घटना शामिल है।
श्री यादव ने बताया कि मॉड्यूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और टोही तथा ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और अतिरिक्त गिरफ्तारियां की जानी हैं।
डीजीपी ने कहा कि हरजीत सिंह उर्फ लाडी भी पंजाब के नांगल में विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
कई हिन्दू नेते थे टारगेट पुलिस कमिश्नर चहल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने माना है कि उनके सरगना के निशाने पर कई और नेता भी है। वह जिस भी नेता पर हमला करने या माहौल खराब करने के लिए पेट्रोल बम फेंकने के आदेश देते थे, वहां पर वह अंजाम देकर आते थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अब आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इन आरोपियों के बाकी कौन से और साथी पंजाब में सक्रिय है उनके बारे भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। बदमाशों के मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे है ताकि हरजीत सिंह खालसा की लोकेशन पता चल सके।
सोशल साइट्स के जरिए कंटेक्ट में आए
पुलिस कमिश्नर चहल ने कहा कि आरोपी बबर खालसा से सोशल साइट्स के जरिए कॉन्टैक्ट में आए है। आतंकी युवाओं को पैसों का लालच देकर सोशल साइट्स पर निशाना बनाते है। जो युवक पकड़े गए है इन पर नशा तस्करी जैसे कई मामले दर्ज है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








