मनेद्रगढ़/एमसीबी
स्वस्थ जीवन शैली एवं नियमित दिनचर्या से लंबे समय तक स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित मन प्राप्त किया जा सकता है। इसी पृष्ठभूमि पर आधारित स्वस्थ जीवन शैली के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में नए वर्ष के उपलक्ष में 1 जनवरी को प्रातः 6:30 बजे से किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से स्वस्थ जीवन शैली के लिए समर्पित सुप्रसिद्ध चिकित्सक किरण वर्मा द्वारा पतंजलि योग समिति के माध्यम से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बॉडी कंपोजिशन के अतिरिक्त प्रोटीन ,बॉडी फैट,पानी ,विशरल फैट , आदि की जांच स्क्रीनिंग मशीन के माध्यम से की जाएगी निशुल्क चिकित्सा के बाद संबंधित मरीज को बॉडी हिस्ट्री के तहत रिपोर्ट भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्राधिकारी आर डी दीवान एवं पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय से संपर्क किया जा सकता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









