MY SECRET NEWS

Saturday, June 13, 2026 12:08
ब्रेकिंग न्यूज

नई दिल्ली
चार दिन बाद उत्तर भारत में मौसम करवट लेगा। दरअसल, 9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसकी वजह से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में आज अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम और मेघायल में बारिश देखने को मिलेगी।

किसानों की मुश्किलें बढ़ाएंगी तेज हवाएं
अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। यहां 25 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 8 मार्च को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में गेहूं किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं की वजह से फसल जमीन पर लेट सकती है।

बिहार में तूफान का अलर्ट
7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश होगी। 5 और 6 मार्च को केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा। आज गुजरात में मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। 7 मार्च को सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में तूफान के आसार हैं।

कहां-कैसा है तापमान?
महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, सुदूर दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। तापमान कर्नाटक और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है।

सोलापुर देश में सबसे गर्म
उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल देश में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस शोलापुर में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

इन स्थानों पर बढ़ा तापमान
जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक के कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0