रायपुर
राजधानी रायपुर में होली त्योहार की धूम देखने को मिल रही है. बाजारों में रौनक के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. जगह-जगह होलिकाओं का अनोखा अंदाज भी दिख रहा है. इस बार शहर के प्रसिद्ध स्थल में से एक कालीबाड़ी चौक पर ‘स्त्री 2’ फिल्म की थीम पर आधारित होलिका की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. “ओ स्त्री कल आना” थीम के साथ मूर्ति के पास फिल्म के प्रसिद्ध कैरेक्टर ‘सरकटा’ की प्रतिमा भी बनाई गई है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रही है.
इस अनोखी मूर्ति को पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने तैयार किया है. इसके साथ ही और भी कई अनोखी होलिका की मूर्तियां तैयार की गई हैं.
मूर्तिकार राकेश पुजारी ने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम की मूर्तियां बना रहे हैं. इस बार ‘स्त्री 2’ फिल्म का ट्रेंड काफी चल रहा है. इस थीम पर सरकटा के रूप में होलिका दहन के लिए मूर्ति बनाई है. अब तक राजधानी रायपुर में 20 से ज्यादा मूर्तियां मैंने बेची हैं और अलग-अलग थीम की मूर्तियां भी इस बार रायपुर में देखने को मिलेंगी, जो काफी आकर्षक रहेंगी.
होलिका दहन का मुहूर्त आज रात्रि 10.44 बजे के बाद
रायपुर. श्रीजगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती आश्रम बोरियाकला के प्रधान दंडी स्वामी एवं ज्योतिषाचार्य ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद ने बताया कि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी गुरुवार, 13 मार्च को रात्रि 10:44 बजे के बाद ही करना चाहिए.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









