बीजापुर
छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि मारे गए 31 माओवादियों में से 17 पुरुष और 11 महिलाओं सहित 28 की पहचान कर ली गई है। इन सभी के सिर पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का इनाम था। मारे गए माओवादियों में 6 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट का मास्टरमाइंड भी शामिल है। विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की जान चली गई थी। इसके अलावा कई अन्य घातक हमले भी हुए थे।
बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए 31 उग्रवादियों में हुंगा कर्मा भी शामिल है, जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पश्चिम बस्तर डिविजन का सचिव था और उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था। आईजी ने कहा, 'वह 6 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। कर्मा 2006 के मुरकीनार कैंप हमले के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे और 2007 के रानीबोदली कैंप हमले के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।'
कर्मा, जिसे सोनकू नाम से भी जाना जाता है, माओवादियों की एक डिविजनल कमेटी का सदस्य था। सुंदरराज ने बताया कि वह 1996 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था और उसके खिलाफ बीजापुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस टीमों और शिविरों पर हमले, अपहरण और हत्याओं सहित आठ नक्सली-संबंधित मामले दर्ज थे। मारे गए 31 उग्रवादियों में से 28 की पहचान कर ली गई है। इसमें 17 पुरुष और 11 महिलाएं हैं, जिनपर सामूहिक रूप से 1.10 करोड़ रुपए का इनाम था।
आईजी ने कहा, 'इन 28 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन की पहचान की कोशिश जारी हैं।' इस साल अब तक राज्य में 81 माओवादियों को मार गिराया गया है, जिनमें से 65 बस्तर डिविजन में मारे गए हैं। इसमें बीजापुर और छह अन्य जिले भी शामिल हैं। आईजी ने बताया कि इस साल बस्तर क्षेत्र में विभिन्न एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 77 फायरआर्म बरामद किए हैं, जिनमें दो एके-47 राइफलें, पांच सेल्फ-लोडिंग राइफलें (एसएलआर), दो इंसास राइफलें और तीन .303 राइफलें शामिल हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









